शतरंज एक बोर्ड वाला खेल है। यह दो खिलाड़ियों द्वारा घर में खेला जाने वाला खेल है। शतरंज बोर्ड में बत्तीस काले और बत्तीस सफेद रंग के वर्ग होते हैं। हर खिलाड़ी के पास दो हाथी, दो घोड़े, दो ऊंट, एक मंत्री, एक राजा, और आठ प्यादें होते हैं। हर गोटी के पास अलग - अलग शक्तियां होती हैं। यह रणनीति वाला खेल है। जो खिलाड़ी अपने राजा को नहीं बचा पाता वह हार जाता है। इससे बुद्धि का भी विकास होता है।
No comments:
Post a Comment