Sunday, 2 March 2025

बाल निबंध कक्षा ५: मेरा प्रिय खेल (Kid's essay Class V: My favourite sport)

 शतरंज मेरा सबसे प्रिय खेल है। इसे केवल दो खिलाड़ियों द्वारा घर में खेला जाता है। इसमें एक तख्ती  (बोर्ड) होता है। इसमें ३२- ३२ काले- सफेद वर्ग परस्पर बने होते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी के पास एक राजा, एक मत्री, दो घोड़े, दो ऊंट, दो हाथी, और आठ सिपाही होते हैं। यह गोटिया भी काले और सफेद होते हैं। हर गोटी की अपनी अलग चाल होती है, जैसे घोड़ा अढ़ाई, ऊंट तिरछा चाल चलता है, इत्यादि। 

प्रत्येक खिलाड़ी बारी-बारी से अपनी चाल चलते हैं। यह एक रणनीति (स्ट्रेटजी) वाला खेल है। इसमें अपने प्रतिद्वंद्वी के आगे की चाल समझना; और उसके राजा को शह देना जरूरी होती है। अंततः जो खिलाड़ी अपने राजा को मात होने से नहीं बचा पाता वह हार जाता है। इसमें जो खिलाड़ी चाल चलने में कम समय लेते हैं उन्हें बेहतर माना जाता है। 

 यह खेल ओलंपिक में भी खेला जाता है। इसकी कई विश्व विख्यात प्रतियोगिताएं भी होती हैं। विश्व के सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी को ग्रैंड मास्टर कहा जाता है। इसे खेलने से बुद्धि प्रखर होती है। यह खेल मुझे बहुत रोमांचक भी लगता है! इसलिए यह मेरा सबसे पसंदीदा खेल है।

No comments:

Post a Comment