Thursday, 3 June 2021

बाल निबंध: व्यायाम का महत्व

 जिन शारीरिक क्रियाओं और अभ्यास से शरीर अधिक बलशाली और स्वस्थ बनता है उन्हें व्यायाम करते हैं। इससे हमारा मन शांत और शरीर अधिक सक्रिय बनता है। नियमित व्यायाम करने से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है; और हम कम बीमार पड़ते हैं। रोज व्यायाम करने से हम प्रसन्न रहते हैं; और पढ़ाई - लिखाई में मन भी लगता है। इससे हमारी स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। व्यायाम से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है; और हम अच्छी तरह खेलकूद भी कर पाते हैं। इस प्रकार व्यायाम हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 


•••••• 

कठिन शब्दों के अर्थ

क्रिया- activity. अभ्यास - practice. शरीर - body. बलशाली - strong.   स्वस्थ - healthy. सक्रिय - active. नियमित - regular.  रोगों से लड़ने की क्षमता - immunity. प्रसन्न - happy. पढ़ाई - लिखाई = study.  स्मरण शक्ति - memory power.  आत्मविश्वास - self confidence. 

No comments:

Post a Comment