Sunday, 6 June 2021

बाल निबंध: मेरा पसंदीदा खेल शतरंज

शतरंज एक बोर्ड वाला खेल है। यह दो खिलाड़ियों द्वारा घर में खेला जाने वाला खेल है। शतरंज बोर्ड में बत्तीस काले और बत्तीस सफेद रंग के वर्ग होते हैं। हर खिलाड़ी के पास दो हाथी,  दो घोड़े, दो ऊंट, एक मंत्री, एक राजा, और आठ प्यादें होते हैं।  हर गोटी के पास अलग - अलग शक्तियां होती हैं। यह रणनीति वाला खेल है। जो खिलाड़ी अपने राजा को नहीं बचा पाता वह हार जाता है। इससे बुद्धि का भी विकास होता है।

Kid's Essay: We don't lose until we give up

 

It is a popular Hindi proverb. It means losing morale, confidence, and patience is the real defeat. So, always keeping on trying to win, and never losing passion is the real victory. We should never give up due to the fear of defeat. We should overcome our limitations, and improve our strength and talent. We should never give up until we succeed in studies, sports, etc. just like the ant that, despite countless failure, never gave up until it succeeded to climb up the wall.

Friday, 4 June 2021

बाल निबंध: मन के हारे हार है, मन के जीते जीत

यह एक लोकप्रिय हिंदी कहावत है। इसका अर्थ है असफल होने पर मनोबल, आत्मविश्वास और धैर्य खोना ही सच्ची हार है । इसी प्रकार सफलता के लिए हमेशा प्रयास करते रहना, और कभी हिम्मत ना हारना ही सच्ची जीत है। हमें पराजय से डरकर प्रयास करना नहीं छोड़ना चाहिए। हमें अपनी कमियों को दूर करना चाहिए, और अपनी शक्तियों और प्रतिभाओं का विकास करना चाहिए। जिस प्रकार दीवार से बार-बार गिरने के बावजूद चींटी ने सफल होने तक हार नहीं मानी, उसी प्रकार हमें भी पढ़ाई - लिखाई, खेल - कूद, इत्यादि में सफल होने तक प्रयास करते रहना चाहिए। 

•••••••••••••

कठिन शब्दों के अर्थ 

लोकप्रिय popular .

 कहावत proverb .

 मनोबल morale, mental strength .

 धैर्य patience .

 प्रतिभा talent .

 विकास improve, develop, बेहतर बनाना.

Kid's Essay: Importance of Exercise

 The physical activities that make the body stronger and healthier are called exercise. It makes our mind calm, and the body active. Exercising regularly increases the immunity, and we fall sick less often. Exercising daily keeps us happy, and helps us to concentrate on our studies. It boosts our memory. It also improves our confidence, and we can play well too. As such exercise is very important for us.

Thursday, 3 June 2021

बाल निबंध: व्यायाम का महत्व

 जिन शारीरिक क्रियाओं और अभ्यास से शरीर अधिक बलशाली और स्वस्थ बनता है उन्हें व्यायाम करते हैं। इससे हमारा मन शांत और शरीर अधिक सक्रिय बनता है। नियमित व्यायाम करने से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है; और हम कम बीमार पड़ते हैं। रोज व्यायाम करने से हम प्रसन्न रहते हैं; और पढ़ाई - लिखाई में मन भी लगता है। इससे हमारी स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। व्यायाम से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है; और हम अच्छी तरह खेलकूद भी कर पाते हैं। इस प्रकार व्यायाम हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 


•••••• 

कठिन शब्दों के अर्थ

क्रिया- activity. अभ्यास - practice. शरीर - body. बलशाली - strong.   स्वस्थ - healthy. सक्रिय - active. नियमित - regular.  रोगों से लड़ने की क्षमता - immunity. प्रसन्न - happy. पढ़ाई - लिखाई = study.  स्मरण शक्ति - memory power.  आत्मविश्वास - self confidence.