Sunday, 2 March 2025

Letter writing Class V: Holi invitation

 • Write a letter to your friend to invite them to celebrate the Holi festival at your place. 


Examination Hall 

Kolkata WB

PIN 70000X 

February 23, 2025 


Dear Diler, 

Greetings. 

                 Hope you're doing well. I too am fine. 


It has been long since we met the last time. Holi is also around the corner. So, would it not be great, if you come to my place to celebrate it? We have planned for a family picnic in our backyard. It would be great fun!


Give my regards and love to your family members. Please respond. Take care. 


Ever yours, 

Sharanya 

................. 

(Draw a postcard) 


From             | To 

...                   | ...

पत्र लेखन कक्षा ५: अपने मित्र को समुद्र तट के पेड़ों के बारे में एक पत्र लिखें

परीक्षा भवन 

हावड़ा, पश्चिम बंगाल 

पिन ७१११०१

मार्च ३, २०२५


 प्रिय मित्र,

 मधुर स्मृति!

                 मुझे आशा है कि तुम स्वस्थ और प्रसन्न होगे। मैं भी यहां कुशल- मंगल से हूं। 

 कुछ दिनों पहले मेरे दादाजी ने समुद्र तट के पेड़ों के बारे में मुझे एक पत्र लिखा था। उसकी कुछ रोचक बातें मैं तुम्हें बताना चाहता हूं। ये पेड़, जैसे नारियल, पनई ताड़, सुपारी, खजूर, इत्यादि लंबे तने, शाखा रहित, और केवल शीर्ष पर पत्तों वाले होते हैं। तटीय जलवायु उनके लिए अनुकूल होती है। इनसे हमें फल, रस, तेल, लकड़ी , इत्यादि मिलती हैं। इनके पत्तों से झाडू, पंखे, कागज, छत, इत्यादि बनते हैं। इन्हें सजावट के लिए भी उपयोग किया जाता है। हैं ना यह सब दिलचस्प? 

 समय और सुविधा हो, तो अवश्य इस पत्र का जवाब लिखना। मैं प्रतीक्षा करूंगा। सभी गुरुजनों को मेरा प्रणाम कहना।

 तुम्हारा प्रिय मित्र 

एक परीक्षार्थी 


................... 

👉 एक पोस्ट कार्ड बनाकर उसमें बाईं ओर प्रेषक (सेंडर), और दाईं ओर प्रापक (रेसिपिएंट) का पूरा नाम और पता लिखें।

Essay Class V: Advantages of The School Bus

 The school bus is a transport facility provided by a school to its students, and the staff. Students of a school may avail the school bus service at a fair cost. It helps the students to reach school on time. It is reliable, and comfortable. Some schools may also use vehicles other than a bus. 


I am a user of this service since I joined this lovely school. I like it, because I have made a few friends of my co- passengers_ some are senior while others are junior to me. They all are very jovial souls. I often plan the day while travelling in it. We also discuss a lot of ideas too. Sometimes, we enjoy the music system, and sometimes we sing in chorus. 


Travelling by a school bus is eco-friendly, and reduces traffic. It is also economical, if compared to personal motor vehicles. Therefore, it is apparent that travelling to school by bus is a wonderful service.

बाल निबंध कक्षा ५: मेरा प्रिय खेल (Kid's essay Class V: My favourite sport)

 शतरंज मेरा सबसे प्रिय खेल है। इसे केवल दो खिलाड़ियों द्वारा घर में खेला जाता है। इसमें एक तख्ती  (बोर्ड) होता है। इसमें ३२- ३२ काले- सफेद वर्ग परस्पर बने होते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी के पास एक राजा, एक मत्री, दो घोड़े, दो ऊंट, दो हाथी, और आठ सिपाही होते हैं। यह गोटिया भी काले और सफेद होते हैं। हर गोटी की अपनी अलग चाल होती है, जैसे घोड़ा अढ़ाई, ऊंट तिरछा चाल चलता है, इत्यादि। 

प्रत्येक खिलाड़ी बारी-बारी से अपनी चाल चलते हैं। यह एक रणनीति (स्ट्रेटजी) वाला खेल है। इसमें अपने प्रतिद्वंद्वी के आगे की चाल समझना; और उसके राजा को शह देना जरूरी होती है। अंततः जो खिलाड़ी अपने राजा को मात होने से नहीं बचा पाता वह हार जाता है। इसमें जो खिलाड़ी चाल चलने में कम समय लेते हैं उन्हें बेहतर माना जाता है। 

 यह खेल ओलंपिक में भी खेला जाता है। इसकी कई विश्व विख्यात प्रतियोगिताएं भी होती हैं। विश्व के सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी को ग्रैंड मास्टर कहा जाता है। इसे खेलने से बुद्धि प्रखर होती है। यह खेल मुझे बहुत रोमांचक भी लगता है! इसलिए यह मेरा सबसे पसंदीदा खेल है।